{"_id":"5898b55c4f1c1b8a52378a20","slug":"thwalkedha-elephant-crop-rundi","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्वालखेड़ा में हाथी ने फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्वालखेड़ा में हाथी ने फसल रौंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
फसल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा रेंज के आबादी से सटे जंगल में अकेले विचरण कर रहा हाथी थ्वालखेड़ा केे ग्रामीणों के लिए खौफ बन गया है। बीते एक सप्ताह से रोज रात में यह हाथी किसानों की फसल तबाह कर रहा है। रविवार की रात हाथी ने सात किसानों की करीब पांच बीघा में खड़ी गेहूं की फसल रौंद दी।
बता दें थ्वालखेड़ा गांव में हाथी का खौफ इस कदर है कि शाम ढलने के बाद लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। ग्राम प्रधान सतीश पांडेय के मुताबिक हाथी अब तक 30 से ज्यादा किसानों की फसल तबाह कर चुका है। रविवार की रात हाथी ने गणेश जोशी, ईश्वरी दत्त, नारायण दत्त, लक्ष्मी दत्त, कलावती देवी, बसंती देवी और ललित मोहन की खड़ी फसल नष्ट कर दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को दूर जंगल में खदेड़ने की मांग उठाई है।