{"_id":"64da674f6699e45c36035aa8","slug":"three-youths-arrested-for-smuggling-smack-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-568-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्मैक तस्करी के आरोप में तीन युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्मैक तस्करी के आरोप में तीन युवक दबोचे
Mon, 14 Aug 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.58 ग्राम स्मैक बरामद की है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण की टीम ने गश्त के दौरान ग्राम बमनपुरी से हुड्डी नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर इन आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान नई बस्ती वार्ड संख्या चार निवासी गौतम शर्मा के कब्जे से 2.43 ग्राम, झोपड़पट्टी वार्ड संख्या पांच निवासी अनूप सक्सेना के कब्जे से 2.17 ग्राम, झोपड़पट्टी वार्ड संख्या चार निवासी सुरेश शर्मा के कब्जे से 1.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने यूएस नगर जिले के नानकमत्ता से सस्ते में स्मैक लाकर यहां फुटकर में बेचने और खुद भी प्रयोग में लाना बताया। पुलिस ने उन पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में केस दर्ज किया है। पुलिस ने उनका चालान कर दिया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन