{"_id":"6aa6e6fa6766568a900cddf3","slug":"players-displayed-their-prowess-at-the-cluster-level-competition-champawat-news-c-229-1-shld1026-144298-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों दिखाया दमखम
Sun, 13 Sep 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे पीएमश्री जीआईसी दिगालीचौड में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ के तहत संकुल ढोरजा की संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
नोडल प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बालक वर्ग की अंडर 14, 19 आयुवर्ग की खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार एवं खेल विभाग, शिक्षा विभाग की ओर से नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इस दौरान नीरज नाथ, गार्गी गंगवार, दीपा बोरा, नवीन भट्ट, सुरेंद्र जीत कौर, कमलेश जोशी, सुशील कुमार जोशी, ललिता वर्मा आदि ने सहयोग किया। पाटी ब्लॉक के जीआइसी देवीधुरा में भी न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। संवाद