फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three smugglers arrested with one kilo hashish

एक किलो 30 ग्राम चरस सहित तीन अभियुक्त दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with one kilo hashish
चंपावत जिले के लोहाघाट में चरस सहित दबोचे गए तीन आरोपी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक किलो चरस सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि लोहाघाट पुलिस ने खूनाबोरा के पास बोलेरो वाहन (यूके 04डी 7286) की चेकिंग की। इस दौरान ग्राम खर्क खलखड़िया निवासी दीपक खर्कवाल के कब्जे से 520 ग्राम चरस, ग्राम खर्क के नवीन चंद्र खर्कवाल के कब्जे से 260 ग्राम चरस और वहीं के हैदर अली के कब्जे से 260 ग्राम चरस बरामद हुई। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि उन्होंने यह चरस अपने घर ग्राम खर्क खलखड़िया से तैयार की और खटीमा आदि मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एसआई हरीश प्रसाद और देवेंद्र मेहता और कांस्टेबल चंचल सिंह, नवल किशोर, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed