{"_id":"574047cd4f1c1b464aac6ee0","slug":"three-rooftops-storm-uri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से तीन घरों की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से तीन घरों की छत उड़ी
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
Updated Sat, 21 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ से तीन घरों की छत उड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात को अंधड़ से कई जगह भारी नुकसान हुआ है। तीन घरों की छत उड़ गई। कई पेड़ भी टूटे। चंपावत गोलज्यू महोत्सव में आए हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी में टेंट उखड़ गए। काफी सामान पानी से बर्बाद हो गया। क्वैराला घाटी में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
चंपावत में शुक्रवार रात बारिश तो सिर्फ 6.6 एमएम हुई, लेकिन अंधड़ ने काफी नुकसान किया। गोरल देव मैदान में महोत्सव में लगी प्रदर्शनी को भी नुकसान हुआ है। नजर अली, पप्पू, संजय, अब्दुल वाहिद आदि का काष्ठकला के सामान का नुकसान हुआ है। हथकरघा वस्त्र बेंचने वाले इरशाद का कहना है कि काफी कपड़ा बुरी तरह से भीग गया है।
विज्ञापन
वहीं, देवीधुरा में अंधड़ से तीन घरों की छतें उड़ गईं, जबकि कई लोगों की फसलों को नुकसान हुआ है। अंधड़ से देवीधुरा निवासी हरीश राम पुत्र हीरा राम, हरीश राम पुत्र किशन राम और पार्वती की छतें उड़ गई। छत उड़ने की वजह से इन परिवारों ने दूसरी जगह शरण ली हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को हुई क्षति का जायजा लेकर मुआवजा देने की मांग की है। अंधड़ की वजह से क्वैराला घाटी में बत्ती गुल रही। रात से गई बिजली अपराह्न बाद सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
25 मिनट बंद रहा एनएच
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौन के पास दो पेड़ गिरे। जिस वजह से शनिवार को अपराह्न करीब 25 मिनट आवाजाही ठप रही। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रास्ते से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन को वाकये की जानकारी दी। लेकिन प्रशासनिक टीम के पहुंचने से पूर्व श्रीरीठा साहिब से लौट रहे तीर्थयात्रियों ने इन पेड़ों को रास्ते से हटाकर मार्ग सुचारु किया।