{"_id":"5ef2fe8c8ebc3e42b542a1a5","slug":"three-lakh-rupees-cheating-in-the-name-of-job-abroad61","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडे़ सपने दिखाकर बेरोजगार युवक से ठग लिए तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडे़ सपने दिखाकर बेरोजगार युवक से ठग लिए तीन लाख रुपये
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। बेरोजगारी के इस दौर में नौकरी सुनहरा सपना है। इसी सपने को पूरा करने के नाम पर यहां एक शख्स ने बेरोजगार ग्रामीण नौजवान के साथ खेल कर दिया। ठग ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार से मोटी रकम ऐंठ ली। मगर काफी वक्त बाद भी नौकरी के लिए विदेश नहीं भेजे जाने पर पीड़ित ने थकहार कर पुलिस की शरण ली। अब पुलिस नौकरी दिलाने वाले की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चौकी गांव का युवक पंकज कुमार पुत्र मोहन राम बेरोजगार है। उसकी बेरोजगारी को देखते हुए चंपावत के एक शख्स पंकज पंत ने उसे विदेश में नौकरी की पेशकश की। पंकज कुमार ने आरोप लगाया कि उसे विदेश जाने के लिए वीजा बनाने और विदेश में मोटी कमाई वाली नौकरी दिलाने का झांसा दिलाया गया। इसके एवज में उससे दो बार में कुल तीन लाख रुपये ऐंठ लिए गए। मगर न तो उसे विदेश में नौकरी ही मिली और नहीं उसका वीजा बना।
पंकज कुमार का कहना है कि उसने दी गई रकम मांगी, तो उसे बार-बार आश्वासन दिया गया। मगर दी गई रकम कभी नहीं मिली। थक हारकर पंकज ने चंपावत कोतवाली में ठगी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंकज पंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच का जिम्मा दरोगा विजय कुमार को सौपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन