फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three including woman killed in car accident

कार हादसे में महिला सहित तीन की मौत

Fri, 29 Apr 2016 10:58 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 29 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three including woman killed in car accident
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़-लोहाघाट राजमार्ग पर यहां से लगभग 22 किमी दूर मौकोट के पास सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


 पिथौरागढ़ पुराना बाजार निवासी राकेश जोशी पत्नी गीता को इलाज के लिए शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले राकेश राणा की निजी सेंट्रो कार (यूके 05-7136) से बरेली ले जा रहे थे। कार राकेश राणा चला रहा था, जबकि कार में राकेश जोशी, पत्नी गीता के अलावा उनका पुत्र हिमांशु जोशी और पड़ोस में रहने वाली बरेली निवासी जगवती वर्मा बैठी थी।
विज्ञापन


दोपहर लगभग 1.30 बजे मौकोट के पास कार खाई में गिर गई, जिसमें जगवती वर्मा (50) की मौके में ही मौत हो गई, जबकि राकेश जोशी (40), गीता जोशी (24), हिमांशु जोशी (12) और चालक राकेश राणा (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। हिमांशु के चिल्लाने पर पीछे से वाहन पर आ रहे पूर्व फौजी दीवान सिंह, चंद्र प्रकाश, भरत सिंह, निर्मल अधिकारी, खीम सिंह, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने घायलों को खाई से निकाला और अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एसआई मीनाक्षी नौटियाल ने घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट के अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान राकेश जोशी और राकेश राणा ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने गीता को हल्द्वानी रेफर कर दिया। हिमांशु को मामूली चोटें आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों का इलाज सीएमएस डा.मंजीत सिंह, डा.धनंजय, डा.रोहित आदि ने किया।

लोहाघाट। मृतक राकेश जोशी के भाई मुकेश जोशी, जगवती के पुत्र मोहित वर्मा, रोहित वर्मा, राहुल वर्मा, राकेश राणा की बहू पार्वती राणा ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि राकेश राणा को लगाई गई डिप जमीन पर गिरी थी, जबकि राकेश जोशी की मौत होने के बाद उन्हें रेफर किया जा रहा था।

घटना के बाद लोगों में पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी के प्रति गहरा आक्रोश पैदा हो गया है। घटना की सूचना पर एसडीएम सीएस डोबाल, कानूनगो चंद्र प्रकाश, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, गोविंद वर्मा, सचिन जोशी आदि लोग अस्पताल पहुंचे। एसआई मीनाक्षी नौटियाल एवं प्रकाश विश्वकर्मा ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लोहाघाट। एसडीएम चंदन सिंह डोबाल का कहना है कि पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में मानकों के अनुरूप डॉक्टरों की तैनाती न होने पर जिलाधिकारी को पीपीपी मोड को समाप्त करने की संस्तुति भेजी है। सीएमएस डा.मंजीत सिंह का कहना है कि घायलों के सिर पर गंभीर चोटें लगी थी, जिसके चलते घायलों की मौत हुई है। यहां ट्रामा सेंटर का भवन तो बना है, लेकिन उसमें न्यूरो सर्जन, ब्लड बैंक न होने से घायलों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। डा.मंजीत का कहना है कि एसडीएम की देखरेख में घायलों का इलाज किया गया। उन्होंने डॉक्टरों की लापरवाही होने से इनकार किया है।

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-लोहाघाट राजमार्ग पर मौकोट के पास शुक्रवार को कार हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही यहां पुराना बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक राकेश जोशी (35) पुत्र गोकुलानंद जोशी की पत्नी गीता जोशी को पथरी की शिकायत थी। वह उसे इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। राकेश जोशी की हादसे में मौत हो गई। उनके साथ उनके मित्र राकेश राणा और एक पड़ोसी बरेली निवासी भगवती वर्मा की भी हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद से राकेश जोशी की माता तुलसी देवी बेहोश है।


भारी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए। राकेश जोशी का बड़ा भाई मुकुल जोशी घटनास्थल को रवाना हो गए। नगर के कई लोग राकेश जोशी के घर जमा हो गए। राकेश यहां पुराना बाजार में जेवर और माला गूंथने का काम करते थे। उनका व्यवहार काफी सरल था। मृतक भगवती वर्मा के बारे में लोगों ने बताया कि वह बरेली की रहने वाली थी और लंबे अर्से से पिथौरागढ़ में रहकर सोने का कारोबार करती थीं। राकेश जोशी के परिवार के साथ उनके अच्छे ताल्लुकात थे। इसीलिए वह उनकी मदद के लिए बरेली जाने को तैयार हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed