फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three girl students suddenly fainted after gasping

Champawat News: तीन छात्राएं अचानक गश खाकर हुईं बेहोश

Wed, 15 May 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 15 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three girl students suddenly fainted after gasping
चंपावत। जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल की तीन छात्राएं अचानक गश खाकर बेहोश हो गए। उनके अचानक बेहोश होने पर स्कूल में खलबली मच गई। आननफानन तीनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को एक निजी स्कूल की तीन छात्राएं अचानक चक्कर आने से बेहाेश हो गईं। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन के लोग छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल लाए। कुछ देर अस्पताल में देखरेख में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर ने बताया कि घबराहट के कारण छात्राएं बेहोश हो गई थीं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह नाश्ता या कुछ खाना खाकर जाना चाहिए। अभिभावकों को भी इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन


अस्पताल में बढ़े वायरल के मरीज

चंपावत। जिला अस्पताल में कभी गर्मी और कभी बारिश के कारण मरीजों में वायरल बुखार की समस्या बढ़ रही है। बुधवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कभी गर्मी और कभी ठंड के कारण वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। सेहत पर ध्यान नहीं देने के कारण मरीजों अधिकतर खांसी, जुकाम, बुखार की समस्या आ रही है। इसके अलावा पेट दर्द और पीलिया के मरीज भी इलाज के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में लोगों को घर में ही खाना खाना चाहिए। बाजार में खान पान से परहेज करना चाहिए। पानी को उबाल कर पीना चाहिए और एकदम हल्के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। किसी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक के परामर्श के बाद दवा लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed