फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three fraudsters cheating on the police's assault

पुलिस के हत्थे चढ़े सम्मोहित कर ठगने वाले तीनों जालसाज

Wed, 30 May 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 30 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three fraudsters cheating on the police's assault
लोहाघाट में व्यापारियों को सम्मोहित कर ठगी करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
 शहर के मीना बाजार क्षेत्र में ठगों द्वारा दो व्यापारियों को सम्मोहित कर ठगे जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुरादाबाद निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की दो अन्य घटनाओं में हाथ होने की बात कबूली है।
विज्ञापन


शहर के मीनाबाजार क्षेत्र में 28 मई को ठगों ने व्यापारी जगत सिंह धामी को अपने सम्मोहन जाल में फंसाकर उनसे 1900 रुपये और एसडीएम कोर्ट चौराहे में फल की दुकान चलाने वाले सूरज मेहता से 1500 रुपये ठग लिए थे। घटना के बाद ठग वहां से चंपत हो गए थे। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि इस मामले में बुधवार को पुलिस और एसओजी टीम ने पाटन पुल के पास से आरोपी कुंवर सिंह , समीर सिंह और गेंदा सिंह निवासी एकता कालोनी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पाटन पुल के समीप ठगने के लिए नए व्यक्ति को तलाश रहे थे। आरोपियों को मीना बाजार में सीसीटीवी होने की भनक नहीं थी।
विज्ञापन


 इसके चलते वह लोहाघाट शहर में ही बेखौफ घूम रहे थे। सीसीटीवी की मदद से इन आरोपियों को दबोचा जा सका। तीनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने तीन दिन पूर्व की वारदात के साथ ही पिछले साल लोहाघाट में धौनी मोबाइल और मां पूर्णागिरि जनरल स्टोर स्वामी में हुई ठगी में लिप्तता की बात कबूली है।  एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 418 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठैत, एसआई देवेंद्र मेहता, राकेश रौंकली, बिहारी लाल, ज्योति टम्टा, एसओजी प्रभारी ललित पांडेय, मनोज
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरी, सददाम हुसैन आदि शामिल थे। एसपी ने पुलिस और एसओजी टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed