{"_id":"605e27e28ebc3e59176b7ff3","slug":"three-families-in-wide-rajpura-burnt-to-ashes-champawat-news-hld419666743","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ा राजपुरा में तीन परिवारों का आशियाना जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ा राजपुरा में तीन परिवारों का आशियाना जलकर खाक
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय के चौड़ाराजपुरा गांव में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के चौड़ा राजपुरा गांव में दोमंजिले भवन में बृहस्पतिवार रात आग लगने से तीन परिवारों का आशियाना जल गया। लोहाघाट से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक पूरा भवन जल चुका था।
ग्राम प्रधान मनु कठायत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से भगवान सिंह, राम सिंह और डूंगर सिंह का भवन जल गया। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन भवन अंदर से लकड़ी का बना था, जिस वजह से आग तेजी से फैल गई और घर में रखी हुई खाद्य सामग्री कपड़े, बेड आदि जरूरी सामान जल गया।
देवीधुरा में चूल्हे की आग से आवासीय मकान खाक हुआ
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा में चूल्हे की आग से एक आवासीय मकान आग से जल कर खाक हो गया। घटना में पीड़ित को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। देवीधुरा के प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि विधवा कलावती देवी पत्नी जगदीश राम के मकान में शुक्रवार को एकाएक आग लग गई। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक कलावती का घरेलू सामान, नकदी और जेवर जल गए। बाद में राजस्व उप निरीक्षक मनोज गहतोड़ी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आग से एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग से 10 बकरियां भी झुलस गईं। प्रधान ने बताया कि कलावती बकरी बेच कर जीवन यापन करती है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को फिलहाल पंचायत घर में शरण दी गई है। (संवाद)