फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thousands of Nepalese citizens came to see the Chakarpur fair, making it difficult to control the crowd.

Champawat News: चकरपुर मेला देखने आए हजारों नेपाली नागरिक, मुश्किल हुआ भीड़ संभालना

Sat, 21 Feb 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 21 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Thousands of Nepalese citizens came to see the Chakarpur fair, making it difficult to control the crowd.
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में शनिवार का साप्ताहिक अवकाश होने से बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक चकरपुर में मेला देखने पहुंचे। 10 हजार से अधिक नागरिक नेपाल से बनबसा पहुंचे। भीड़ नियंत्रण करने में सुरक्षा एजेंसियों को मशक्कत करनी पड़ी। अचानक आई भीड़ को देखते हुए खुफिया तंत्र भी सतर्क रहा। करीब तीन घंटे सीमा पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि नेपाली नागरिकों की भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल लगाया गया था। इसमें सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के अलावा अन्य विभाग कर्मियों ने भी सहयोग दिया। उधर भीड़ अधिक होने से बनबसा रेलवे फाटक पर भी गेट बंद होने से कुछ समय जाम लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed