{"_id":"580104194f1c1b762b28f675","slug":"those-who-caused-the-taxi-andhergardi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी वालों ने मचाई अंधेरगर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी वालों ने मचाई अंधेरगर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 14 Oct 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी वालों ने मचाई अंधेरगर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फौज की भर्ती में शामिल होने बनबसा जा रहे बेरोजगारों को लूटने में टैक्सी वाले कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार से बनबसा में शुरू हो रही भर्ती में शामिल होने के लिए शुक्रवार को काफी संख्या में बेरोजगार युवा रवाना हुए। इस दौरान टैक्सी वालों ने मौके का फायदा उठाते हुए जमकर अंधेरगर्दी मचाई।
उन्होंने 130 रुपए के बजाय 220 रुपए तो किराया वसूला ही गया, टैक्सियों में ओवरलोडिंग भी खूब की। घंटों ये अंधेरगर्दी चलती रही। बाद में शिकायत होने पर पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए किराए की दर का एलान करते हुए ओवररेट वसूलने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में बेरोजगार नौजवानों की जेब कट चुकी थी।
विज्ञापन
बनबसा में 15 अक्तूबर से होने वाली फौज की भर्ती के लिए सैकड़ों युवकों ने यहां से बनबसा को कूच किया। यहां से आवाजाही का एकमात्र जरिया टैक्सी और आल्टो कार है। लेकिन, टैक्सी वालों ने टनकपुर तक 75 किमी के 130 रुपए के निर्धारित किराए के बजाय 220 रुपए तक वसूले, जबकि टैक्सी कार में 180 रुपए के बजाय 300 रुपए तक वसूलने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
नौजवान हिमांशु जोशी, हरीश गिरि, प्रतीक, चंचल बोरा, सतीश आदि ने बताया कि वह अधिक किराया देकर किसी तरह फौज की भर्ती के लिए पहुंच सके। वहीं, टैक्सी यूनियन का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर ओवररेट को रोका गया। उधर, इस अंधेरगर्दी की भनक लगने पर एआरटीओ रश्मि भट्ट नेे टनकपुर-बनबसा में औचक छापामारी की।