फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   They need to make the Congress and the BJP state free

राज्य को कांग्रेस और भाजपा मुक्त बनाना जरूरी

Sat, 11 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/बनबसा।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/बनबसा। Updated Sat, 11 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
They need to make the Congress and the BJP state free
राज्य को कांग्रेस और भाजपा मुक्त बनाना जरूरी - फोटो : अमर उजाला
 उत्तराखंड क्रांति दल की शंखनाद रैली शनिवार को जिला मुख्यालय में पहुंची, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया। मोटर स्टेशन में आयोजित जनसभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा अलग राज्य बनने के 16 साल बाद भी उत्तराखंड अपने अस्तित्व और विकास की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन प्रदेश में सत्तासीन रहे कांग्रेस और भाजपा नेताओं को इससे कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए उत्तराखंड को कांग्रेस और भाजपा मुक्त बनाना जरूरी है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चौधरी की अध्यक्षता और केडी सुतेड़ी के संचालन में हुई सभा में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि लोगों को मंथन कर राष्ट्रीय दलों का विरोध कर क्षेत्रीय शक्ति को मजबूत बनाना होगा। इस मौके पर संतोष कबड़वाल, हरीश पाठक, बहादुर रावत, अनिल जोशी, जय सिंह राता, राजू मौर्या, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी, दीपक पांडेय, बसंत तड़ागी, त्रिलोक सिंह बोहरा, भूपेंद्र सिंह महर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बनबसा में भी शंखनाद रैली का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूबेदार मोहन सिंह की अध्यक्षता और केंद्रीय सदस्य गजेंद्र चंद के संचालन में हुई जनसभा में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ के तहत राज्य भर में शंखनाद रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य को शराबमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के लिए लोगों को अब उक्रांद पर भरोसा करना होगा। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड वासियों के सपनों पर भाजपा और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का ग्रहण लगा दिया है। राज्य को भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकालना है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पूर्णानंद कापड़ी, हरीश पाठक, देवेंद्र देऊपा, पुष्कर कापड़ी, जगदीश टम्टा, केडी सुतेड़ी, अज्जू भाई, तारादत्त थ्वाल, नवीन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed