फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There will be skill training in schools from class 9th to 12th.

Champawat News: विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वी कौशलम प्रशिक्षण होगा

Sat, 04 May 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 04 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
There will be skill training in schools from class 9th to 12th.
चंपावत। जिले के विद्यालयों में कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक कौशलम प्रशिक्षण होगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सभी विद्यालयों को सूचित कर दिया है। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को छोड़कर अन्य सभी विद्यालयों में प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

जिले के सभी हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में नए सत्र से शिक्षकों के लिए कौशलम प्रशिक्षण किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय के प्रिंसिपल एक लिंक के माध्यम से अपने-अपने विद्यालयों के कक्षा नवीं से लेकर 12वीं तक के लिए चार शिक्षकों को कक्षा प्रभारी बनाएंगे। कक्षा प्रभारी कौशलम कार्यक्रम का आगामी माह में प्रशिक्षण लेकर इस कार्यक्रम को अपने-अपने विद्यालयों में सुचारू रूप से संचालित करेंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों की नामांकन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

--

चंपावत। कौशलम कार्यक्रम के जरिए विद्यालयों में गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में मानव मूल्यों का विकास किया जाएगा। उत्तराखंड सरकार के राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान, जिला प्रशिक्षण सस्थानों की देखरेख में चलने वाला प्रशिक्षण है। सरकारी विद्यालयों में कक्षा नौवी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए कौशलम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को छोड़कर अन्य सभी विद्यालयों में यह प्रशिक्षण होगा। - मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed