फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There were many claims of development but there were no less allegations.

Champawat News: विकास के खूब हुए दावे लेकिन आरोप भी कम नहीं

Fri, 01 Dec 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
There were many claims of development but there were no less allegations.
चंपावत। नगर पालिका बोर्ड का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया। इन पांच वर्षों में नगर का हुलिया बदला भी, लेकिन काफी कुछ किया जाना अभी बाकी भी है। विकास के दावे भी खूब हुए, तो आरोप भी कम नहीं लगे। धांधली, अनियमितता और गुणवत्ता में खामी से पालिका कई बार कठघरे में भी आई लेकिन पालिका के अधिकारियों ने इन आरोपों को हमेशा नकारा है।
विज्ञापन


पांच वर्ष में किए गए कार्य
नगर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने के लिए आठ पार्क बनाए गए, नगर क्षेत्र की सड़कों का सुधार, नगर क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था, ओपन जिम का निर्माण, उपेक्षित नगरीय क्षेत्रों में मार्गों को बेहतर किया गया।
विज्ञापन

ये काम रह गए अधूरे
गोरलचौड़ मैदान को स्टेडियम, नगर पालिका क्षेत्र में पुस्तकालय का निर्माण, बस स्टेशन में बहुमंजिला पार्किंग, विद्युत शवदाह गृह और पालिका क्षेत्र में सभाकक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की राय:
पांच वर्ष में नगर क्षेत्र बिजली, सफाई का अच्छा प्रबंध हुआ है। पालिका के सम्मुख उठाई गई समस्याओं का तत्काल निदान भी हुआ।
मुरली जोशी, चंपावत।
कोट
पालिका की ओर से नगर क्षेत्र में जन सुविधाओं के कई काम हुए हैं। खड़ंजों से लेकर पथ प्रकाश में सुधार हुआ है।
विपिन जोशी, चंपावत।
पालिकाध्यक्ष की दलील
पालिका ने सबसे ज्यादा सफाई पर ध्यान दिया है। व्यापारियों के अलावा आम नागरिकों को कूड़ेदान के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इससे शहर के साफ होने में मदद मिली। इसके अलावा पार्क, पार्किंग स्थल और पर्यटन के लिए माहौल तैयार किया गया।
- विजय वर्मा, पालिकाध्यक्ष, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed