फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   there was silence in Maa Purnagiri Dham On the second day

Tanakpur: दूसरे दिन मां पूर्णागिरि धाम में सन्नाटा पसरा, पैदल आवाजाही भी ठप; JCB- पोकलैंड बोल्डर हटाने में लगी

Thu, 19 Jun 2025 05:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Jun 2025 05:39 PM IST
सार

मां पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से सड़क दूसरे दिन भी बंद रही। बृहस्पतिवार को लोनिवि की टीम जेसीबी, पोकलैंड से अवरुद्ध मार्ग से मलबा हटाने में जुटी रही। करीब एक किमी सड़क भारी बोल्डर से पटा पड़ा है।

विज्ञापन
there was silence in Maa Purnagiri Dham On the second day
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मां पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से सड़क दूसरे दिन भी बंद रही। बृहस्पतिवार को लोनिवि की टीम जेसीबी, पोकलैंड से अवरुद्ध मार्ग से मलबा हटाने में जुटी रही। करीब एक किमी सड़क भारी बोल्डर से पटा पड़ा है। वाहनों के साथ पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकने से पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। धाम में निजी, टैक्सी समेत करीब 200 खाली वाहन फंसे हैं। बचे हुए श्रद्धालु भी दूसरे दिन निकलते रहे। धाम में बिजली आपूर्ति के साथ ही संचार व्यवस्था भी ठप पड़ी है।

विज्ञापन

एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि 21 जून तक लोनिवि ने मार्ग खोलने के लिए समय मांगा है लेकिन भारी बारिश होने पर मलबा और आ सकता है। बता दें मंगलवार रात करीब 12 बजे के बाद से पहाड़ में भारी बारिश होते ही बाटनागाड़ उफान पर आने से पूर्णागिरि मार्ग मलबे से पट गया था। प्रशासन ने बुधवार को दो जेसीबी, एक पोकलैंड से मार्ग खोलने का कार्य शुरु कराया। एसडीएम जोशी बताया कि करीब पांच हजार श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है। किरौड़ा और बूम में बैरियर लगाकर बुधवार सुबह से ही पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बंद करा दी गई थी।

विज्ञापन

मात्र पूर्णागिरि मार्ग से सटे क्षेत्र के गांवों के लोग ही वाहन से और पैदल आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि बाटनागाड़ में दो जेसीबी, दो पोकलैंड मलबा हटाने के काम में लगाई हैं। बहरहाल, धाम में पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही भी ठप होने से सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed