{"_id":"696a72f5e3ff092764012998","slug":"there-was-a-power-outage-for-five-hours-in-sharda-ghat-and-ghasiyara-mandi-champawat-news-c-229-1-shld1007-134320-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा घाट और घसियारा मंडी में पांच घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा घाट और घसियारा मंडी में पांच घंटे बिजली गुल
Fri, 16 Jan 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बिजली विभाग की ओर से क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने का कार्य तेज हो गया है। विभाग ने नगर के 11 केवीए लाइन के तहत शारदा घाट और घसियारा मंडी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पोल बदले। इससे दिन में करीब पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़। बिजली गुल होने से बड़ी आबादी परेशान रही। एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि नगर क्षेत्र के नौ क्षतिग्रस्त पोल बदल दिए हैं। अब अन्य हिस्सों में भी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते दोपहर 12 बजे से नगर के साथ शारदा घाट, घसियारा मंडी क्षेत्र में आपूर्ति बंद की गई थी। इस बीच बिजली आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र के लोग बिजली संबंधी कार्य नहीं कर पाए। संवाद
विज्ञापन