फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There was a lot of fun in Holi singing.

Champawat News: पिया ऐसी रंग दो मोरी चुनरिया.....

Sun, 04 Feb 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 04 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of fun in Holi singing.
चंपावत मुख्यालय में होली गायन करते लोग। संवाद
चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय बैठकी होली की धूम मची है। होल्यार विभिन्न रागों की होली का गायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेनू पंत के आवास पर कलश संगीत कला समिति की ओर से बैठकी होली का गायन किया गया। गंधर्व गिरी महाराज ने लचक लचक चलत मोहन आवे, शांति जोशी ने प्रिया ऐसी रंग दो मोरी चुनरिया, तुलसी दत्त ने जाय कहो कोई सैंया से हमारे, हिमेश कलखुड़िया ने सैंया हम ही संग खेलो होरी, दिनेश बिष्ट ने मैं नंद गांव बरसाने गई थी होली गायन किया। इस दौरान निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, तबला वादक की भूमिका आशुतोष भट्ट, मानस पंत, आयुष भट्ट ने निभाई। इस मौके पर डीडी जोशी, प्रकाश पाण्डे, दिनेश बिष्ट, प्रेम बल्लभ, गिरीश चंद्र, शांति जोशी, वैदेही पंत आदि रहीं।

लोहाघाट में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर खड़ी होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को रामलीला मैदान में कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता के नेतृत्व में महिलाओं ने खड़ी होली का गायन किया। ढोल की ताल पर महिला होल्यारों ने कहिये हनुमंत वीर सती जन जाए और लस्का कमर झोड़ा गायन का अभ्यास किया। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर रामलीला कमेटी सहित आसपास के गांवों की महिला होल्यार यहां की प्रसिद्ध खड़ी होली का गायन करेगी। इस मौके पर बीडीओ अशोक अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह, सचिव मुकेश साह, सचिन जोशी, प्रहलाद सिंह मेहता, कैलाश बगौली, नवीन खर्कवाल, डीडी पांडेय, रोहन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


..............


अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन कर लौटा दल

गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 22 स्वयंसेवकों का दल श्रीराम मंदिर अयोध्या की यात्रा करके लौटा है। संयोजक लक्ष्मण सिंह डसीला ने बताया दल 29 जनवरी को बरेली से आस्था एक्सप्रेस से अयोध्या को रवाना हुआ। दल में डॉ. तिलकराज अंडोला, गोविंद खाती, लक्ष्मण सिंह डसीला, सुरेश डसीला, पूरन जोशी, नंदन बाफिला, गणेश राणा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


............
माघी खिचड़ी का आयोजन

पिथौरागढ़/झूलाघाट । टकाना यूथ क्लब की ओर से रविवार को टकाना तिराहे पर माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमल सूंठा, योगेश भट्ट, अनिल उप्रेती, राजेंद्र रावत, ललित पाटनी, संजय उप्रेती, प्रदीप मेहता, मोहन जोशी, योगेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। झूलाघाट में सरस्वती शिशु मंदिर और शिवालय में माघ खिचड़ी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जगदीश चंद्र जोशी, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम जोशी, मदन भट्ट, रमेश कलखुडि़या, संजीव जोशी, दीपक इजरवाल, गौरव भट्ट, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद


.................
छीनीगोठ में रामलीला की तालीम शुरू

टनकपुर(चंपावत)। देवभूमि रामलीला समिति छीनीगोठ की ओर से श्री रामलीला मंचन की तैयारी शुरू हो गई है। शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समिति ने तय किया है कि श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में भव्य तरीके से आयोजन होगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष प्रदीप जोशी, सचिव मुकेश जोशी, कोषाध्यक्ष गोविंद चौड़ाकोटी, संरक्षक बंशीधर चौड़ाकोटी, ग्राम प्रधान पूजा जोशी आदि मौजूद रहीं। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed