फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There should be a high level investigation against the culprits in the case of assault.

Champawat News: मारपीट के मामले में दोषियों के खिलाफ हो उच्च स्तरीय जांच

Tue, 11 Jun 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 11 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
There should be a high level investigation against the culprits in the case of assault.
चंपावत में प्रभारी डीएम हेमंत वर्मा को ज्ञापन देते गुरूद्धारा नानकमत्ता प्रबंधक कमेटी के सदस्य।
चंपावत। बीती आठ जून को जिले के लधौली क्षेत्र में स्थानीय लोगों और गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के बीच मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब के सदस्यों ने जिला कार्यालय पहुंचकर प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें घटना के दोषियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में गुरवंत सिंह, गुरदयाल सिंह, पलविंदर सिंह, बाबा श्याम सिंह आदि आदि शामिल रहे। इधर, सितारगंज से स्कूल टूर पर रीठा साहिब जा रही बस पर पथराव और दो लोगों के साथ मारपीट के बाद मामला और भी अधिक गंभीर हो गया है। स्कूल बस पर पथराव के बाद सिख समुदाय में आक्रोश है। स्कूल बस ब्लाक प्रमुख सितारगंज परविंदर सिंह की होने और सत्ता पक्ष से उनका ताल्लुक होने के बाद मामला हाईप्रोफाइल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed