फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is no scope for error in elections, all arrangements should be in order: DM

चुनाव में गलती की गुंजाइश नहीं, सभी व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम

Sun, 22 Jun 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 22 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
There is no scope for error in elections, all arrangements should be in order: DM
चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव एक संवेदनशील और गंभीर दायित्व है, इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारीगण उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करें और हर स्थिति के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चुनाव की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त और समयबद्ध तरीके से की जाएं। मानसून की स्थिति को देखते हुए प्रत्येक स्तर पर प्रभावी सुरक्षित निकासी योजना तैयार रखी जाए। मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए मार्गों का स्पष्ट रूट चार्ट मैपिंग की जाए। हर विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

इस दौरान नोडल अधिकारियों को कार्मिक प्रबंधन, मतदान सामग्री की आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन, मीडिया संचार आदि विषयों पर भी दिशा-निर्देश दिए गए। वहां सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम जयवर्धन शर्मा, एसडीएम आकाश जोशी, नितेश डागर, अनुराग आर्या, अलकेश नौड़ियाल, नामित नोडल और सह नोडल अधिकारीगण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed