फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is no increase in the official price of citrus fruits

सिटरस फलों की सरकारी कीमत में कोई इजाफा नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
There is no increase in the official price of citrus fruits
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सिन्याड़ी में सिटरस फल बेचते बालादत्त चौड़ाकोटी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। माल्टा और गलगल (बड़ा नींबू) की खरीद के लिए सरकार ने मूल्य निर्धारण कर दिया है। सी ग्रेड (75 मिलीमीटर से कम ब्यास) वाले इन सिटरस फलों के मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। चंपावत जिले में ये खरीद तीन केंद्रों में की जाएगी।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि शासन ने सी ग्रेड के माल्टा की कीमत 700 रुपये और गलगल 400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की है। सरकारी खरीद 31 जनवरी 2021 तक की जाएगी। चंपावत जिले में चंपावत, लोहाघाट और देवीधुरा में ये खरीद की जाएगी। अलबत्ता पिछले साल चंपावत जिले में एक भी किलो की सरकारी खरीद नहीं हो सकी थी। इसकी मुख्य वजह बाजार में प्रचलित कीमत से सरकारी दर का काफी कम होना है।
विज्ञापन

सड़क किनारे बिकने लगे संतरे
चंपावत। नगरीय क्षेत्र ही नहीं टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में इन दिनों सिटरस फलों की बिक्री में तेजी हो गई है। ताजे संतरे, माल्टा और नींबू के दाम भी ठीक मिल रहे हैं। सिन्याड़ी के एक बुजुर्ग बालादत्त चौड़ाकोटी की रोजी-रोटी भी इन्हीं सिटरसों फलों की बिक्री से चल रही है। चौड़ाकोटी ने बताया कि यहां रुकने वाली बसें और अन्य वाहनों से दिनभर में 500 रुपये कमा लेते हैं। खुले बाजार में इस वक्ता संतरा 50, माल्टा 30 और गलगल 20 रुपये किलो मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटरस फल एरिया (हेक्टेयर) उत्पादन (एमटी)
माल्टा 1025 2110
गलगल 406 1041
संतरा 535 920
कागजी नींबू: 260 380
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed