{"_id":"56faada54f1c1bec33f0034b","slug":"then-the-electricity-cut-sharda-hedwarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कटी शारदा हेडवर्क्स की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कटी शारदा हेडवर्क्स की बिजली
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ का भुगतान न करने पर यूपीसीएल ने सोमवार रात फिर से शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) की कैनाल कालोनी की बिजली काट दी। उधर, यूपी सिंचाई विभाग ने लोहियाहेड पावर हाउस पर पानी के एवज में बड़ी रकम का बकाया होना बताया है।
सोमवार रात एक बार फर यूपीसीएल ने यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स की बिजली काट दी है। विभाग के एसडीओ बीएम भट्ट ने शारदा हेडवर्क्स पर पांच करोड़ की राशि का भुगतान लंबित बताया है। यूपीसीएल उच्च प्रबंधन के निर्देश पर केवल शारदा हेडवर्क्स कार्यालय और कालोनी परिसर की बिजली काटी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर शारदा बैराज की लाइट नही काटी गई है। उधर, शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव ने लोहियाहेड पावर हाउस से पानी सप्लाई के एवज में चालीस करोड़ रुपये वसूलने का दावा किया है।
बिजली काटने से शारदा हेडवर्क्स परिसर वारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से कालोनी के लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ी। बता दें कि 5 दिसंबर 2015 को भी भुगतान न किए जाने पर यूपीसीएल ने शारदा हेडवर्क्स की बिजली काट दी थी।
विज्ञापन
पाटी में बीएसएनएल एक्सचेंज का बिजली कनेक्शन कटा
बिजली बिल का भुगतान न किए जाने पर पाटी में पिछले पांच दिनों से बीएसएनएल एक्सचेंज का बिजली कनेक्शन कटा है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के एक्सचेंज की बिजली पहले भी काटी गई थी, जिसे बाद में डीएम के आदेश पर जोड़ तो दिया गया। लेकिन विभाग की ओर से बिलों का भुगतान न किए जाने पर दोबारा विभाग ने यह कदम उठाया है। हालांकि जनरेटर चलने से दिन में यहां के मोबाइल तो चल रहे हैं, लेकिन ब्राडबैंड न चलने से बैंकों, सरकारी कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्य प्रभावित हो रहा है। बीएसएनएल के उपखंड अधिकारी मनीष पंत का कहना है कि बिजली के बिल में सुधार और भुगतान के लिए उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इधर, बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी का कहना है कि बीएसएनएल को दिया गया बिल रीडिंग के अनुसार है। उसमें संशोधन की कोई गुंजाइश नहीं है।