{"_id":"5745df294f1c1b642c691766","slug":"the-water-crisis-is-far-from-rampant-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पानी का संकट तो कहीं धड़ल्ले से हो रहा है भवन निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पानी का संकट तो कहीं धड़ल्ले से हो रहा है भवन निर्माण
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 25 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
कहीं पानी का संकट तो कहीं धड़ल्ले से हो रहा है भवन निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वहीं जल संस्थान प्रभावशाली लोगों पर खासा मेहरबान दिख रहा है। जल संस्थान की ओर से किराए पर लिए गए पिकअप वाहनों के जरिए सार्वजनिक पेयजल वितरण के स्थान कुछ प्रभावशाली लोगों को ही पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है।
बुधवार को नागनाथ वार्ड में वितरण के लिए आए वाहन ने लोगों को पानी देने के बजाए एक अधिकारी के आवास में सारा पानी दे दिया इससे लोग भड़क गए और जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना था कि विभाग की ओर से पेयजल वितरण में दोहरे मानदंड अपनाए जा रहे हैं। एक ओर जिला प्रशासन की ओर से पेयजल संकट को देखते हुए निजी भवनों के निर्माण में रोक लगा रखी है। लेकिन मानकों को ताक में रखकर पीने के पानी से धड़ल्ले से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक गंगोला, अमरनाथ, प्रताप सिंह, राजू नरियाल, नवीन चंद्र, सुमित कुमार, संगीता, दीवान सिंह, विनीता चंद, मोहन चंद्र, रेनू, पुष्पा देवी सहित तमाम उपभोक्ता शामिल रहे। उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता एसएस थापा का कहना है कि पेयजल संकट से जूझ रहे सभी उपभोक्ताओं को पीने का पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।