फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The volunteers in the newly Samvatsar route march

नव संवत्सर में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Fri, 08 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 08 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
The volunteers in the newly Samvatsar route march
पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
नव संवत्सर के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने गणवेश के साथ नगर के मुख्य मार्गों में पथ संचलन किया। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन के बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता डा.देवीदत्त जोशी ने देश की वर्तमान परिस्थितियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदी हिंदुस्तान की हृदय की भाषा  है। अमरनाथ वर्मा की अध्यक्षता और हीराबल्लभ के संचालन में हुए कार्यक्रम  में चंद्रकिशोर बोहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य  गोविंद सामंत, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, भुवन पांडेय, बची सिंह  पुजारी, राजेंद्र गहतोड़ी, गंगा, जीवन, दीपक, शेखर, संजय सहित सैकड़ों  स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोहाघाट में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पद संचलन किया। बाद में सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता सह जिला संघ चालक मोहन चंद्र जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की कालगणना के अनुसार नव वर्ष ऐसे समय में आता है, जब प्रकृति स्वयं मुस्कराने लगती है। आज ही के दिन संघ के संस्थापक डा.हेडगेवार और संविधान निर्माता डा.अंबेडकर का भी जन्मदिन है।  इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख हरीश पंत, मुख्य शिक्षक सीएस जोशी, नगर संघ  चालक चूड़ामणि जुकरिया, विभाग कार्यवाह आनंद ओली आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed