फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The treatment work of the hill is becoming a problem for the travellers

Champawat News: पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य यात्रियों के लिए बन रहा मुसीबत

Mon, 09 Jun 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 09 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The treatment work of the hill is becoming a problem for the travellers
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग रहा है। स्वाला के पास डेंजर जोन पर एनएच की ओर से पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। इस कारण सड़क पर बार-बार वाहनों को दोनों ओर रोकना पड़ रहा है जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डेंजर जोन पर पहाड़ी के ट्रीटमेंट और सुरक्षात्मक कार्य के चलते पहाड़ी से लगातार मलबा नीचे गिर रहा है। इससे हर घंटे में करीब आधे-आधे घंटे के लिए वाहनों को रोक जा रहा है। इसमें जोड़ मेले में जाने वाले सिख यात्री भी फंस रहे हैं। इससे उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। पिछले साल सितंबर में स्वाला में मलबा आने के कारण मार्ग 15 दिन से अधिक समय तक बंद रहा था। इससे चंपावत और पिथौरागढ़ का संपर्क पूरी तरह कट गया था। वाहनों को रीठासाहिब के रास्ते आना पड़ा था। स्वाला डेंजर जोन पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हाईवे पेट्रोल यूनिट लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed