फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The third day began to become a base card in tehsil

तीसरे दिन बनने लगे तहसील में आधार कार्ड

Wed, 22 Jun 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 22 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
The third day began to become a base card in tehsil
तीसरे दिन बनने लगे तहसील में आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय में दूरदराज क्षेत्रों से आधार कार्ड बनाने के लिए आ रहे लोगों की फजीहत का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


तीन दिनों बाद बमुश्किल बुधवार को तहसील सभागार में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू तो हुआ लेकिन इस दौरान अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। केवल एक मशीन होने के कारण सैकड़ों लोगों के पंजीकरण के बावजूद कुछ ही लोगों के आधार कार्ड बन पाए।

दूसरी ओर सभागार और परिसर में पेयजल की कोई सुविधा नहीं होने के कारण दूरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीण, महिलाएं और छोटे छोटे बच्चे पानी के लिए तरसते रहे। इससे पूर्व ब्लाक सभागार में दो दिन पूर्व पंजीकरण कराने वाले ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया गया। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लाक सभागार में तकनीकी कारणों से आधार कार्ड नहीं बन पाए, आज से तहसील में नियमित शिविर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरी मशीन की व्यवस्था भी की जा रही है। ताकि सभी वंचित लोगों के आधार कार्ड बनाए जा सकें। उन्होंने कहा कि इस बीच आधार कार्ड शिविर लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन



आधार पंजीकरण केंद्रों को दी हिदायत
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम ने टनकपुर बनबसा के आधार पंजीकरण केंद्रों को अपने केंद्र के बाहर रेट लिस्ट अंकित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने केंद्र संचालकों को तय शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसडीएम ने बताया कि नए आधार कार्ड बनाए जाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार द्वारा निर्धारित डेमेग्राफिक बायोमैट्रिक अपडेट के लिए रुपये 15, ई आधार लेटर प्रिंटिंग रुपये 10, ई आधार पीवीसी कार्ड प्रिंटिंग रुपये 25, फाइंडिंग लास्ट ई आइडीएस रुपये 10, इनरोलमेंट रुपये 5, बीएफडी रुपये 5 की दर से शुल्क वसूला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed