फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The temple committee objected to the proposal of Purnagiri Trust

पूर्णागिरि ट्रस्ट के प्रस्ताव पर मंदिर समिति को एतराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
The temple committee objected to the proposal of Purnagiri Trust
मां पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाने के विरोध में चंपावत में डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन देते मंदिर स - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाए जाने की कवायद से पूर्णागिरि मंदिर समिति खफा है। इस संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि ट्रस्ट बनाए जाने से तीर्थयात्रियों को तो खास लाभ नहीं होगा, वहीं पुजारियों सहित क्षेत्र में कई हजार लोगों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने ट्रस्ट बनाने की प्रक्रिया रोकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि तिवारी और पांडेय समुदाय पूर्णागिरि के पुजारी हैं। उनके पूर्वज सदियों से मां पूर्णागिरि की पूजा करते आए हैं। कहा कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा पुरोहितों ने कर्ज लेकर नाप जमीन में अस्थायी और स्थायी धर्मशाला का निर्माण किया है। कहा कि ट्रस्ट बनाए जाने से मंदिर से जुड़े 1200 परिवारों के समक्ष तमाम तरह की दिक्कत पेश आएंगी। समिति ने डीएम को ज्ञापन देकर ट्रस्ट बनाने की प्रक्रिया रोकने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में मनोज पांडेय, मोहन पांडेय, पूरन पांडेय और संजू पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed