फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The suspension bridge could not be built in 20 months, the villagers of Belkhet are upset.

Champawat News: 20 महीने में नहीं बन सका झूला पुल, बेलखेत के ग्रामीण परेशान

Wed, 04 Feb 2026 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 04 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
The suspension bridge could not be built in 20 months, the villagers of Belkhet are upset.
चंपावत जिले का बेलखेत क्षेत्र। संवाद
चंपावत। जिले के बेलखेत गांव में लगभग 20 माह बीतने के बाद भी झूला पुल का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जल्द निर्माण कार्य नहीं होता है तो आने वाले बरसात के दिनों में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मुख्यालय से 34 किमी दूर बेलखेत गांव में जुलाई 2024 में मानसून के दौरान भारी बारिश ने तबाही मचाई थी। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला झूला पुल बहने से खेत-खलिहान बह गए थे। इससे कई दिनों तक ग्रामीणों को नदी के उस पार ही दिन गुजारने पड़े। 20 माह का लंबा समय बीतने के बाद भी ग्रामीणों का झूला पुल के लिए इंतजार खत्म नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

झूला पुल निर्माण के लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से छह माह पूर्व डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई थी लेकिन अब तक शासन स्तर से स्वीकृति नहीं मिल सकी है। फिलहाल ग्रामीणों की आवाजाही के लिए ट्रॉली निर्माण कार्य किया गया है लेकिन उससे आवाजाही आसान नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने ट्रॉली का निर्माण तो कर दिया है लेकिन ट्रॉली से आवाजाही आसान नहीं हो रही है। ट्रॉली भारी होने के कारण इसे खींचना आसान नहीं है। जरूरी सामान भी पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। - दशरथ बोहरा, ग्रामीण
झूला पुल को बहे करीब 20 माह गुजर गए हैं। अब कुछ महीनों बाद बरसात का मौसम आ जाएगा। ऐसे में मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। झूला पुल नहीं होने के कारण बड़ी आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - बालम सिंह बोहरा, पूर्व प्रधान

विभाग की ओर से आपदा मद से बेलखेत में झूला पुल बनाने के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - एमसी पलड़िया, ईई प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed