{"_id":"574099a84f1c1b464aac70c6","slug":"the-students-played-trumpets-four-in-the-top-five-students-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं का बजा डंका, जिले में शीर्ष पांच में चार छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं का बजा डंका, जिले में शीर्ष पांच में चार छात्राएं
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 21 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई इंटर परीक्षा नतीजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में चंपावत जिले में छात्राओं का डंका बजा। प्रथम पांच में से चार छात्राएं रही। लोहाघाट के डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा चयनिका मेहता जिला टॉपर रहीं। उन्होंने 500 में से 467 अंक (93.4 प्रतिशत) हासिल किए, जबकि दूसरा नंबर जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की अंकिता मेहता (93 प्रतिशत) का रहा। जेएनवी की प्राचार्या बीनू जैन ने बताया कि 40 में से 38 छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। 35 छात्र प्रथम श्रेणी और 3 द्वितीय श्रेणी में रहे।
विज्ञापन
डीएवी के प्रबंधक बीसी मुरारी, प्रधानाचार्य बृजेश जायसवाल ने बताया कि डीएवी के सभी 48 छात्र-छात्राओं में से 38 प्रथम और शेष द्वितीय रहे। प्रधानाचार्य राजश्री पंत और उप प्रधानाचार्य संजय मुरारी ने बताया कि मल्लिकार्जुन स्कूल के 30 में से 27 छात्र-छात्रा पास हुए हैं। योगेश पांडेय ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बनबसा केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम आने के बाद उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
चंपावत जिले के टॉप टेन छात्र
1- चयनिका मेहता - 93.4 डीएवी पब्लिक स्कूल
2- अंकिता मेहता - 93 प्रतिशत जेएनवी
3- जतिन देउपा - 92.8 केवी टू
4- कनक जोशी - 92.6 केवी टू
5- अलमुरा बरा - 91.4 जेएनवी
6- चारूल सोलंकी - 91.2 केवी वन
7 - योगेश पांडेय - 90.5 मल्लिकार्जुन स्कूल
8 - अपूर्व - 90 डीएवी स्कूल
9 - सुभाष माहरा - 89.8 जेएनवी
10 - लक्षपाल - 89.4 केवी वन