{"_id":"651468714f1c72268704a709","slug":"the-story-of-shri-ram-connecting-the-devotee-with-god-champawat-news-c-229-1-shld1009-2217-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: श्रीराम की कथा भक्त को भगवान से जोड़ने की कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: श्रीराम की कथा भक्त को भगवान से जोड़ने की कथा
Wed, 27 Sep 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में राम कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव के दौरान श्रीराम कथा जारी है। बृहस्पतिवार को गणपति विसर्जन और भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। राम कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान नित्य पुरोहित प्रकाश चंद्र, प्रदीप पांडेय व दीप चंद्र पाठक विभिन्न अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। कथा में व्यास पंडित ज्ञान द्विवेदी ने कहा कि सत्संग का श्रवण, माता-पिता की सेवा, गुरुजन का सम्मान, गोमाता का वास और ईश्वर का स्मरण जिस घर-परिवार में हो वह स्वर्ग के समान है। श्रीराम कथा मनुष्य मन को मर्यादा और पुण्य के प्रेम को सिखाती है। भगवान श्रीराम की कथा भक्त को भगवान से जोड़ने की कथा है। कथा सुनने के लिए नगर सहित चौड़ी, कलीगांव, फोरती, बिशुंग, खूना बोरा, पुल्ला, गुमदेश, चंपावत आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन