फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The speed of mining vehicles in the city will not exceed 20 km.

Champawat News: नगर में खनन वाहनों की स्पीड 20 किमी से अधिक नहीं होगी

Tue, 02 Apr 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 02 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
The speed of mining vehicles in the city will not exceed 20 km.
टनकपुर (चंपावत)। अब नगर से गुजरते समय खनन सामग्री से लदे भारी वाहनों की अधिकतम स्पीड 20 किमी प्रति घंटे से अधिक होने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीओ शिवराज सिंह राणा ने कहा कि अधिक स्पीड से हादसे होने की आशंका रहती है। पीक आवर में वाहनों का दबाव अधिक होने पर रोक-रोक कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ शिवराज सिंह राणा ने टैक्सी यूनियन, शक्तिमान ट्रक यूनियन, मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। सीओ ने कहा कि वर्तमान में मां पूर्णागिरि मेले में खासी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। श्रद्धालुओं और नगर वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाना जरूरी है। बैठक में प्रभारी तहसीलदार जगदीश गिरी, एसएसआई बीएस बिष्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर, मां पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन सचिव दीपक जोशी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, ब्रह्मदेव भैरव मंदिर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष आनंद महर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed