फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   the speaker released a booklet of development

राज्य के विकास को हाथ बंटाएं : कुंजवाल

Wed, 09 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Wed, 09 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
the speaker released a booklet of development
स्पीकर ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रदेश के विकास के लिए मतभेद भुलाकर हाथ बंटाने का आह्वान किया। बुधवार को राज्य स्थापना दिवस पर कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंजवाल ने कहा कि पेंशन योजना का दायरा बढ़ाकर कमजोर वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित बढ़ रहा है उत्तराखंड जन-जन के संग विकास पुस्तिका का विमोचन किया। विभिन्न तहसीलों में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने गोरलचौड़ मैदान से जीआईसी चौक तक रैली निकाली। सीडीओ डॉ. आरएस पोखरियाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने जिले के विकास कार्यों की जानकारी दी। जीवन कलौनी ने संचालन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, धौलादेवी के पूर्व प्रमुख पीतांबर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह, पुष्कर बोरा, सांसद प्रतिनिधि महेश ढेक, सूरज प्रहरी आदि थे। चारों ब्लॉकों में पहले तीन स्थान पर आने वाले 12 ग्राम प्रधानों को एक लाख, दो लाख, तीन लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


चंपावत। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि 500, 1000 रुपए के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के केंद्र सरकार के फैसले से काले धन पर अंकुश लगेगा। इससे लोगों को शुरुआत में कुछ परेशानी होगी, मगर यह कदम देश के व्यापक हित में है। सभी राजनीतिक दल सियासत से ऊपर उठकर इस निर्णय का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। राज्य स्थापना दिवस की 16वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। राज्य आंदोलन में शहीद हुए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य निर्माण की अवधारणा बताई गई। तहसील परिसर में वरिष्ठ आंदोलनकारी नाथलाल साह की अध्यक्षता में एडवोकेट नवीन मुरारी ने संचालन किया। गणेश पुनेठा, केडी सुतेड़ी, पद्मादत्त पुनेठा, भगीरथ भट्ट आदि ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं पर सरकारें कुठाराघात कर रही हैं। ओंकार धौनी, नवीन खर्कवाल, जीत सिंह माहरा, भुवन खर्कवाल, नारायण कलखुड़िया आदि थे। इस दौरान तहसीलदार नीलू चावला ने राज्य आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed