फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The silence has started spreading in Purnagiri Dham

पूर्णागिरि धाम में पसरने लगा है सन्नाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The silence has started spreading in Purnagiri Dham
पूर्णागिरि धाम में रोक लगने से दर्शन किए बगैर वापस लौटने को रेलवे स्टेशन में लगी श्रद्घालुओं की भ - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के मद्देनजर पूर्णागिरि मेला स्थगित किए जाने के बाद मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं को टनकपुर से वापस लौटना पड़ा। सोमवार रात तक मां के धाम में पहुंचे श्रद्धालु तो देवी मां के दर्शन कर लौटी। मंगलवार की दोपहर से प्रशासन ने श्रद्धालुओं के पूर्णागिरि धाम जाने पर रोक लगा दी है। भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वालों को भी एक-एक कर गहन स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद ही आवाजाही की अनुमति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन की संस्तुति पर राज्य सरकार ने सोमवार की रात से पूर्णागिरि मेला अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया है। सरकार के आदेश के बाद प्रशासन ने मेले को रोकने की कवायद तेज की है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिलाधिकारियों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के प्रशासन को भी मेला स्थगित किए जाने की सूचना देकर श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि आने से रोकने का आग्रह किया गया है। मेला स्थगित किए जाने से पूर्णागिरि धाम में सन्नाटा पसरने लगा है।
विज्ञापन

नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार में सुनसानी छा गई है। हालांकि मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूर्णागिरि के लिए पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने जिले की सीमा बनबसा, ककरालीगेट और नेपाल जा रहे श्रद्धालुओं को टनकपुर व बनबसा बैराज से वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कारोबार पर भारी असर, व्यापारी निराश
पूर्णागिरि मेला स्थगित होने से कारोबार पर भारी असर पड़ा है। व्यापारियों के चेहरे मुरझा गए हैं। वहीं टैक्सी मालिकों में भी निराशा छा गई है। मां पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने कहा है कि टैक्सी मालिकों और चालकों को साल भर से मेला का इंतजार रहता है, लेकिन कोरोना वायरस की आपदा ने उनकी रोजी-रोटी पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने प्रशासन से हालात नियंत्रण में होने पर नवरात्रों में मेला शुरू कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed