फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The shortage of water forced them to come on the streets

Champawat News: पानी की किल्लत ने सड़क पर आने को किया मजबूर

Thu, 01 May 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The shortage of water forced them to come on the streets
लोहाघाट में गुरुवार को लोग पेयजल की समस्या के निदान के लिए एसडीएम कोर्ट में धरने पर बैठे। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में पेयजल की समस्या के निदान के लिए लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को धरातल में लाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले लोग एसडीएम कोर्ट लोहाघाट में धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि नगर लोहाघाट में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। लोगों को तीसरे और चौथे दिन पानी मिल रहा है। इसमें लोग लोहावती नदी के गंदे पानी को पीने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार मांग के बाद भी न तो विभाग उनकी सुन रहा है और न सरकार लोगों की समस्या के समाधान को कोई सकारात्मक कदम उठा रही है। लोगों ने कहा कि सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को धरातल में लाना ही एक मात्र समाधान है। इसमें सरकार ने इसकी घोषणा तो कर दी है, लेकिन अभी तक डीपीआर का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। लोगों ने सबसे पहले सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य शुरू करने और तब तक नगर क्षेत्र में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, धरना अनिश्चितकालीन रहेगा। वहां संघर्ष समिति के विपिन गोरखा, प्रहलाद सिंह मेहता, शैलेंद्र, डीडी पांडेय, रनजीत सिंह अधिकारी, कैलाश देव, राजकिशोर साह, राजू पुनेठा आदि मौजूद रहे।
कोट-
गर्मी की तो अभी शुरुआत है और पानी तीसरे से चौथे दिन मिल रहा है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसका स्थायी समाधान आखिर नगर के लोगों को कब मिलेगा।- कैप्टन आरएस देव, स्थानीय

गर्मी आते ही पानी की समस्या विकराल हो जाती है। सरयू पेयजल योजना बनने में तो समय लगेगा, लेकिन तब तक कोई विकल्प भी होना चाहिए। आखिर नगर के लोग पानी के लिए हर साल संघर्ष क्यों करें।- उमा ढेक, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed