{"_id":"576970434f1c1b8c1bb481d3","slug":"the-second-day-people-wandered-for-aadhaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी आधार कार्ड के लिए भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी आधार कार्ड के लिए भटकते रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड के लिए भटकते रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने के तीन दिनी शिविर में दूसरे दिन भी नागरिक आधार कार्ड बनाने के लिए भटकते रहे। मंगलवार को रिमझिम बरसात के बीच दूरस्थ क्षेत्रों से आई महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे परेशान रहे। इससे पूर्व जहां सोमवार को शिविर का शुभारंभ नहीं हो पाया था, वहीं दूसरे दिन भी आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी के मशीन का पंजीकरण नहीं होने से आधार कार्ड बनाने का काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अब लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता जारी कर दी गई है। जिसके बाद अब तक आधार कार्ड बनाने से वंचित रहे लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन अव्यवस्था के चलते दूरस्थ क्षेत्र से आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनाने आए पूर्व सभासद जगेंद्र गोस्वामी, लक्ष्मण राम, प्रहलाद सिंह, बद्री दत्त, गोविंदी देवी, बसंती देवी, खीमा देवी, दिव्यांग रेनू, सावित्री देवी, मोहन नाथ और 51 किमी की दूरी तय कर तामली से पहुंची रूपा देवी ने बताया कि वह लगातार दो दिनों से ब्लाक मुख्यालय पहुंच रहे हैं। लेकिन अब तक उनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है। शिविर में छोटे छोटे बच्चों के साथ ही बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं परेशान हाल भटकते रही। दुपहर दो बजे तक विकासखंड कार्यालय के सभागार में ताला लटका रहा।
विज्ञापन
कनेक्टविटी न मिलने से पैदा हो रही है दिक्कत
चंपावत। खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत का कहना है कि आधार कार्ड बनाने का कार्य निर्धारित समय से शुरू न होने के कारण नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जहां पहले दिन एनएच बाधित होने के कारण आधार कार्ड बनाने वाली टीम टनकपुर में ही फंस गई थी, वहीं दूसरे दिन कनेक्टविटी न मिलने के कारण संबंधित एजेंसी का पंजीकरण नहीं होने से परेशानी हो रही है। जल्द ही कनेक्टविटी शुरू होने पर आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो तीन दिनी शिविर को और आगे के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
तहसील में आज से लगेगा आधार कार्ड शिविर
चंपावत। ब्लाक मुख्यालय में आयोजित किया जाने वाला आधार कार्ड शिविर अब तहसील कार्यालय में बुधवार 22 जून से लगेगा। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि जब तक मुख्यालय के सभी लोग आधारकार्ड से आच्छादित नहीं होते हैं तब तक अपरिहार्य कारणों को छोड़कर आधार कार्ड शिविर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कतिपय तकनीकी खराबी के कारण विकासखंड कार्यालय में आधारकार्ड शिविर का सफल संचालन नहीं होने के चलते शिविर को तहसील कार्यालय शिफ्ट कर दिया गया है।