फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The school's 12th annual sports competitions

अशोक सदन 24 स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर

Thu, 10 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 10 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The school's 12th annual sports competitions
केंद्रीय विद्यालय का वार्षिक उत्सव - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय की 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई हैं। बृहस्पतिवार को चेयरमैन लता वर्मा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्राचार्य बीडी ओली की देखरेख, शारीरिक शिक्षक अनूप जखमोला के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में चारों सदनों के करीब 345 बच्चों ने भाग लिया। अशोक सदन ने 24 स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन की विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र जयंत जोशी, प्रकाश सिंह, पंकज पांडेय, शौर्य द्विवेदी, तुषार जोशी, ज्योतिरादित्य जुकरिया को पुरस्कृत किया गया। 

विज्ञापन


इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, चले चलो गीत की प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं ने योगासनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में नवल किशोर, छात्राओं में तृप्ति पुनेठा ने प्रथम, अंकित जोशी ने गोलाफेंक में पहला, आशीष कुमार ने 200 मीटर दौड़, दीपा ने ऊंचीकूद में, विकास ने जुंबा हुप्स में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान पहली कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जलेबी रेस, अभिभावकों, शिक्षकों की पुरुष वर्ग में इन-आउट, महिला वर्ग के लिए चेयर रेस का आयोजन किया गया। वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्राचार्य, चेयरमैन, प्रहलाद सिंह मेहता, बीडी कलौनी, नाथू राम राय, नवीन मुरारी, आनंद सिंह धौनी, प्रकाश राय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनी गोला ने संचालन किया। आयोजन में जीवन चंद्र जोशी, राजेश चौधरी, गुलाब सिंह, रजनीश जोशी, संदीप भट्ट, नेहा द्विवेदी, पुष्पा देवी, पीसी पुनेठा, सरिता नेगी बिष्ट, बीनू गहतोड़ी, समीर जोशी, राजमणि, संजीव कुमार, अक्षमा, पूजा वर्मा, गौरव यादव, उमेश कुमारी, रामध्यान प्रसाद, बबीता जोशी ने सहयोग किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed