{"_id":"64d27ff3861462f47c0b3695","slug":"the-sacked-gardener-who-robbed-for-liquor-was-caught-in-two-hours-champawat-news-c-229-1-shld1009-1127-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शराब के लिए लूट करने वाले बर्खास्त माली को दो घंटे में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शराब के लिए लूट करने वाले बर्खास्त माली को दो घंटे में दबोचा
Tue, 08 Aug 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। शराब का लती और उद्यान विभाग की पौधशाला के बर्खास्त संविदा माली ने नशे की लत के लिए बीच बाजार एक बुजुर्ग महिला से तीन हजार रुपये लूट लिए। ये बुजुर्ग महिला चंपावत की एक बैंक शाखा से तीन हजार रुपये निकाल कर गिन रही थी। तभी घात लगाकर शराबी महिला की रकम लेकर चंपत हो गया। अच्छी बात यह रही कि पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर करीब दो घंटे में इस शराबी लुटेरे को दबोच लिया।
मोती देवी पत्नी स्व. लक्ष्मी दत्त जोशी नघान निवासी दो माह की पेंशन तीन हजार रुपये लेने के लिए नैनीताल बैंक शाखा में गई थी। रकम लेकर महिला बैंक से बाहर आई, तभी झपट्टा मार एक शराबी ने रुपये लूट लिए। महिला ने स्थानीय लोगों की मदद से कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि आईपीसी की धारा 392 दर्ज करने के साथ ही पुलिस टीम गठित की। पीड़ित महिला को मुख्य बाजार और संभावित स्थानों पर ले जाकर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। सीसीटीवी के हुलिये के आधार पर दो घंटे की खोजबीन के बाद रोडवेज स्टेशन से आरोपी को दबोचा गया।
आरोपी की पहचान सुरेश प्रसाद उर्फ शेरा (34) निवासी बापरू बाराकोट के रूप में हुई। शेरा को 2600 रुपये के साथ दबोचा गया। 400 रुपये तब तक वह शराब में उड़ा चुका था। बरामदगी के बाद पुलिस ने धारा 411 भी लगाई है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल, ललित पांडेय, पूरन आर्या, जीवन कुमार, किशोर सिंह और कल्याण सिंह शामिल थे। पुलिस के मुताबिक शेरा पूर्व में चंपावत में उद्यान विभाग में संविदा में माली था। नशे और मारपीट की वजह से उसे निकाल दिया गया था। इसके अलावा शेरा पर मुडिय़ानी क्षेत्र में एक व्यक्ति से मारपीट का मामला भी दर्ज है।