पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा संपन्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित राजकीय पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षाओं के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक और विवेकानंद विद्या मंदिर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहली पाली में विवेकानंद विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र में 284 में से 272 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी। राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र में 400 में से 381 ने इम्तिहान दिया। दूसरी पाली में राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र में फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 170 में से 159 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
जोनल अधिकारी एवं राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ थ्वाल के अनुसार परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से हुई। सोमवार को टैक्सटाइल, होटल मैनेजमेंट, ऑफिस मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं के संचालन में डीके शर्मा, जेसी पांडेय को केंद्र अधीक्षक, आरडी राजभर, चंद्र प्रकाश उप्रेती को केंद्र अधिकारी तथा आरएस राजवंशी, नितेश बिष्ट को सहायक केंद्र अधीक्षक बनाया गया था।