{"_id":"6a8f28ff8c10235744014532","slug":"bhajan-samrat-uday-singh-mahar-passes-away-in-the-border-region-of-talladesh-champawat-news-c-229-1-cpt1010-143547-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीमांत तल्लादेश में भजन सम्राट उदय सिंह महर का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीमांत तल्लादेश में भजन सम्राट उदय सिंह महर का निधन
Wed, 26 Aug 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
उदय सिंह महर
मंच (चंपावत)। सीमांत तल्लादेश क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन सम्राट उदय सिंह महर का मंगलवार 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उदय सिंह ने अपने भजनों के माध्यम से लंबे समय तक क्षेत्र की संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखा। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को बूम कांकर, टनकपुर में किया गया। मुखाग्नि उनके भतीजे चतुर सिंह ने दी। इस दौरान रघुवर सिंह, ललित सिंह, नंदन सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।