फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The performance of the rural road Balatdi

सड़क के लिए बालातड़ी के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 22 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 22 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
The performance of the rural road Balatdi
सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पाटी ब्लाक के बालातडी के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सड़क सुविधा की मांग को लेकर बालातड़ी के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि 21वीं सदी में जहां लोग चांद में पहुंच चुके हैं, वहीं इस गांव के लोगों को सड़क सुविधा के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उनके लिए मजाक बनकर रह गई है। दो हजार की आबादी वाले इस गांव में 12 तोक हैं। जिसमें एक राजकीय इंटर कॉलेज, एक जूनियर हाईस्कूल और तीन प्राथमिक विद्यालय हैं। इन सब के बावजूद यहां सड़क न बनना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनप्रतिनिधि हो या शासन  प्रशासन के अधिकारी किसी ने उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन


वे विभिन्न मंचों से सड़क की  मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन इस ओर सभी ने पीठ की हुई है। उनका कहना है कि  चुनाव आते ही नेता लोग सड़क बनाने के झूठे आश्वासन देते आ रहे हैं। घनश्याम भट्ट, प्रेमबल्लभ भट्ट, सुरेश चंद्र, उमेश भट्ट, पान देव भट्ट, केशवराम, देवकी देवी, कमला देवी, दुर्गा देवी, बसंती देवी, जय राम, अंबादत्त ने सड़क सुविधा न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed