फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The people of Talladesh will soon get the benefit of road facility.

Champawat News: तल्लादेश के लोगों को जल्द मिलेगा सड़क सुविधा का लाभ

Sun, 07 Dec 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The people of Talladesh will soon get the benefit of road facility.
तल्लादेश क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत रुइया में सड़क सर्वे के दौरान मौजूद अधिकारी। स्रोत : वि
चंपावत। तल्लादेश क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत रुइया को जल्द ही सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। पीएमजीएसवाई ने सत्कुला से रुइया तक 10 किमी लंबी सड़क का सर्वे कर लिया है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई फेज 4 के तहत सीमांत तल्लादेश क्षेत्र की दूरस्थ ग्राम पंचायत रुइया में जल्द ही सड़क पहुंचने की उम्मीद जगी है। सत्कुला से रुइया तक बनने वाली 10 किमी लंबी सड़क के लिए प्रक्रिया एक कदम आगे बढ़ गई। जल्द ही क्षेत्र की एक हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से इस सड़क को बनाने के लिए सर्वे कार्य पूरा होने के बाद संयुक्त निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब जल्द ही डीपीआर बनाने की कार्यवाही की जा रही है। सड़क बनने से पाली, कन्यूड़ा, आम गूंठ, गुरना गूंठ, तल्ला कफल्टा, मल्ला कफल्टा, सत्कुला, रुइया गांवों के लोगों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन


वर्जन
पीएमजीएसवाई 4 के तहत 10 किमी लंबी सड़क के लिए सर्वे कार्य पूरा होने के बाद संयुक्त निरीक्षण का कार्य भी पूरा कर लिया गया ही। जल्द ही इसमें डीपीआर बनाने के बाद आगे की कार्यवाही को जाएगी। - प्रकाश चंद्र गहतोड़ी, अपर सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed