फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The people of Purvanchal worshiped the setting sun

टनकपुर में भी पूर्वांचल के लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया छठ पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The people of Purvanchal worshiped the setting sun
टनकपुर में पवित्र शारदा में उतर अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा करती व्रतधारी पूर्वांचली महिलाएं। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/लोहाघाट (चंपावत)। पूर्वांचल का प्रमुख छठ पर्व टनकपुर और लोहाघाट में हर्षोल्लास से मनाया गया। शुक्रवार को व्रतधारी पूर्वांचल के लोगों ने शारदा घाट पर अस्त होते भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शनिवार की सुबह उगते सूर्य की पूजा कर व्रतधारी व्रत तोड़ेंगे।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ पर्व प्रमुखता से मनाया जाता है। कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू हुए पर्व पर 24 घंटे निर्जला व्रत रख व्रतधारियों ने शुक्रवार शाम शारदा स्नानघाट पर अर्ध्य देकर छठ मय्या और अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा की। पूर्वांचल क्लब के अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उगते सूर्य की पूजा कर व्रत तोड़ा जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्वांचल क्लब के सचिव मनोज गुप्ता, संरक्षक डीएन सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, रामायण प्रसाद, इंद्र सिंह, सीमा सिंह, मधु देवी, प्रदीप सिंह, ठाकुर सुमित सिंह, ठाकुर देवेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में पूर्वांचल के लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

लोहाघाट में पूर्वांचल के लोगों ने छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नत मांगी। शुक्रवार दोपहर बाद से महिलाएं और पुरुषों का शिवालय मंदिर की ओर आने का क्रम शुरू हो गया। बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। महिलाओं ने टोकरी में फल, ठेकुवा, दूध आदि रखकर डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मन्नत मांगी। मंजू देवी, गीता देवी, किरन देवी, लाल बहादुर, फागूलाल चौरसिया, ब्रज किशोर चौरसिया, नरेश, जय प्रकाश शर्मा आदि ने शिवालय मंदिर में लोहावती नदी तट पर एकत्र होकर छठ पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed