फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The pedestrian path was closed due to debris on the Maa Purnagiri Dham road

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर मलबा आने से पैदल मार्ग बंद

Sat, 30 Aug 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 30 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The pedestrian path was closed due to debris on the Maa Purnagiri Dham road
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में भारी बारिश से मां पूर्णागिरि धाम में सिद्ध मोड़ में पहाड़ी से मलबा आने से पैदल मार्ग बंद हो गया। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी की सूचना पर लोनिवि के एई ने टीम को मौके पर भेजकर मलबा हटवाने का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को भारी बारिश से मां पूर्णागिरि धाम में सिद्ध मोड़ के पास भारी मलबा आने से पैदल मार्ग बंद हो गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सिद्ध मोड़ पर बिशन दत्त भट्ट की धर्मशाला को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द ही मार्ग खोल दिया जाएगा। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष के साथ सचिव सुरेश तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, पटवारी अनिल कुमार, भैरव मंदिर पुलिस चौकी के कर्मी दीपक मुरारी, पीआरडी जवान रोशन लाल, लोनिवि जेई मनीष जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed