फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The peak was first scaled Khimling

पहली बार खिमलिंग चोटी को किया फतह

Mon, 05 Oct 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 05 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

आईटीबीपी के हिमवीरों ने सोमवार को दारमा घाटी की 20,336 फीट ऊंची हिमाच्छादित खिमलिंग चोटी को फतह कर अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कर लिया है।

विज्ञापन


सुबह 6.55 बजे 36वीं वाहिनी के लवराज और 14वीं वाहिनी के कवींद्र सिंह ने पहली बार इस दुर्गम पहाड़ी पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ आईटीबीपी का ध्वज फहराने में कामयाबी हासिल कर ली है।
विज्ञापन


शेष हिमवीर भी चोटी को फतह करने के प्रयास में लगे हुए हैं। हालांकि मौसम बाधा बना हुआ है। रविवार से यहां मौसम खराब होने के कारण बर्फीला तूफान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहाड़ी पंचाचूली से भी काफी जटिल और दुर्गम है। आईटीबीपी की ओर से पंचाचूली पर्वत शिखर को भी पहले फतह किया जा चुका है।

आईटीबीपी की पूर्वी परिक्षेत्र के आईजी पुनीत रस्तोगी, डीआईजी आरएम सिंह मंगलवार को सुबह हेलीकॉप्टर से इस शैल शिखर का निरीक्षण करेंगे।


उनके साथ 36वीं वाहिनी के कमांडेंट आनंद सिंह और 14वीं वाहिनी के रणवीर सिंह भी जाएंगे। अभियान दल में 17 हिमवीर शामिल थे, जिनके सहयोग के लिए 14 अन्य हिमवीर भी अभियान से जुड़े हैं।

शेष हिमवीरों के खिमलिंग तक पहुंचने का प्रयास जारी है। आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी भानु प्रताप सिंह तथा डिप्टी लीडर उप सेनानी सुरेंद्र पंवार के नेतृत्व में 17 सितंबर को यह दल लोहाघाट से रवाना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed