{"_id":"63bda0aaa36f8b7fa57dc282","slug":"the-park-was-not-completed-the-swing-started-breaking-champawat-news-hld488235383","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पार्क पूरा बना नहीं, टूटने लगा झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पार्क पूरा बना नहीं, टूटने लगा झूला
विज्ञापन
24.06 लाख रुपये से निर्मित चंपावत के पार्क के हाल। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। शहर की खूबसूरती और हरियाली के लिए नए पार्क बनाए जा रहे हैं लेकिन कुछ पार्कों का हुलिया काम पूरा होने से पहले ही बिगड़ने लगा है। सैनिक कल्याण कार्यालय के पास 24.06 लाख की लागत से निर्मित पार्क अभी पूरा नहीं हुआ लेकिन बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया गया झूला टूटने लगा है।
इस पार्क का काम एक साल पहले शुरू किया गया। इसमें सीमेंट की सात बैंच, लोहे की चहारदीवारी, गेट, एक झूला सहित कुछ काम कराए गए है। पिछले तीन महीने से काम भी बंद है और इस बीच पार्क में बना झूला उपयोग होने से पहले ही टूटने लगा है। झूले के दोनों तरफ बचाव करने वाला हिस्सा टूट गया है।
रमेश जोशी, नकुल पंत आदि ने शहर में हुए ऐसे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन भेजा है। चंपावत जिले में पिछले साल चार पार्कों के निर्माण के लिए 120.46 लाख रुपये मंजूर हुए थे।
विज्ञापन
इन स्थानों पर किया गया है पार्कों का निर्माण
स्थान लागत (लाख रुपये में)
आरएफसी मोड़ के पास 30.62
पूल्ड आवास कॉलोनी 27.49
नागार्जुन भूमि के समीप 38.29
सैनिक कल्याण कार्यालय के पास 24.06
चंपावत में चार पार्कों का निर्माण किया जा रहा है। सैनिक कल्याण कार्यालय के नजदीक बन रहा पार्क बजट की कमी से लटका है। बजट की मांग की गई है। गुणवत्ता में अगर कमी मिली तो इसे ठीक कराया जाएगा। -अशोक कुमार वर्मा, ईओ, नगर पालिका, चंपावत।