{"_id":"6907c1f5b1e53eec1f062ce5","slug":"the-outline-of-proposals-to-be-submitted-for-the-national-award-has-been-finalised-champawat-news-c-229-1-cpt1004-131362-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों की रूपरेखा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों की रूपरेखा तय
Mon, 03 Nov 2025 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला सभागार में पीएम अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले की ओर से दो श्रेणियों हॉलिस्टिक और इनोवेशन कैटेगरी में आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे। हॉलिस्टिक कैटेगरी में विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से हुए समग्र विकास और जनजीवन पर पड़े सकारात्मक प्रभाव को प्रदर्शित किया जाएगा। इनोवेशन कैटेगरी में प्रशासन की ओर से स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अपनाए गए नवीन और रचनात्मक तरीकों को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को दोनों श्रेणियों के तहत आवश्यक डेटा, दस्तावेजीकरण और सफल केस स्टडीज की तैयारी करने को कहा।
डीएम ने बताया कि पीएम पुरस्कार न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है बल्कि यह समर्पित और परिणाममुखी शासन की पहचान भी है। बैठक में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी आदि अधिकारी मौजूद रहे।