{"_id":"a665a1a1143784f65476f3569d0545c8","slug":"the-one-day-training-blo-supervisors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ, सुपरवाइजरों को दिया एक दिनी प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ, सुपरवाइजरों को दिया एक दिनी प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत बीएलओ, सुपरवाइजरों को एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया। तहसील सभागार में सोमवार को प्रपत्र, लेखन सामग्री, वोटर लिस्ट, बीएलओ रजिस्टर दिया गया।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक केएन तिवारी ने नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने, विधानसभा क्षेत्र चयनित करने, डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए प्रारूप 6,7, 8 के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने सभी बीएलओ को नई मतदाता सूची दी। कहा कि वे किसी भी दशा में पुरानी मतदाता सूची का प्रयोग न करें। जिले में महिलाओं की संख्या के सापेक्ष महिला मतदाताओं की संख्या कम है, जिसके लिए भी सभी बीएलओ को विशेष अभियान चलाने को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या ने सभी बीएलओ को मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण करने को कहा। बताया गया कि 21 से 31 अक्तूबर तक टीम घर-घर जाएगी।
एक अक्तूबर को सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। प्रशिक्षण में तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार बद्री सिंह, कानूनगो विनोद प्रकाश वर्मा सहित सभी बीएलओ, सुपरवाइजर मौजूद रहे।