{"_id":"647e18d77bb5bbd2270cb214","slug":"the-mouse-rang-the-hooter-of-the-bank-the-police-came-running-tanakpur-news-c-8-1-160023-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चूहे ने बजाया बैंक का हूटर, दौड़ी आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चूहे ने बजाया बैंक का हूटर, दौड़ी आई पुलिस
Mon, 05 Jun 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रविवार रात उत्तरांचल ग्रामीण बैंक का आपात हूटर अचानक बजने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही बैंक खुलवाकर मामले की जांच-पड़ताल की। सब कुछ ठीक ठाक मिलने पर पुलिस और बैंक कर्मियों ने राहत की सांस ली।
नगर के मुख्य राजाराम चौराह में रविवार की रात करीब एक बजे अचानक उत्तरांचल ग्रामीण बैंक का आपातकालीन हूटर बजने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के समीप रहने वाले कर्मचारी सचिन जुकरिया से बैंक खुलवाया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि हूटर बजने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई थी। इधर, बैंक के शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह अधिकारी का कहना है कि संभवत: चूहे के चढ़ने से बटन दबने के कारण हूटर बजा होगा। संवाद