{"_id":"6aaaf9ae3fff5069a70b1ddb","slug":"the-minister-for-women-and-child-development-will-arrive-in-champawat-today-for-a-tour-of-the-district-champawat-news-c-229-1-alm1014-144446-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले के भ्रमण पर आज चंपावत पहुंचेगी महिला एवं बाल विकास मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले के भ्रमण पर आज चंपावत पहुंचेगी महिला एवं बाल विकास मंत्री
Thu, 17 Sep 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या 17 सितंबर को चंपावत जिले के भ्रमण पर रहेंगी। वह लोहाघाट स्थित गर्ल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण करने के साथ छात्राओं से संवाद करेंगी और छात्राओं के लिए बस का लोकार्पण करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री रेखा आर्या 17 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे लोहाघाट के गर्ल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां स्टेडियम और कॉलेज का निरीक्षण करने के साथ छात्राओं से संवाद और बस लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद दोपहर दो बजे लोहाघाट से प्रस्थान कर करीब 3:30 बजे पिथौरागढ़ स्थित वन विश्राम गृह पहुंचेंगी। 18 सितंबर को सुबह 11:30 बजे पिथौरागढ़ से चंपावत के लिए रवाना होकर दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेंगी। यहां आंगन का मिलन कार्यक्रम की योजना बैठक में प्रतिभाग करेंगी।