फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The loss of 1500 MW power product will be caused by the 52-day closure, the Government of India will compensate

52 दिन के क्लोजर से 15 सौ मेगावाट बिजली उत्पाद का होगा नुकसान, भारत सरकार करेगी भरपाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The loss of 1500 MW power product will be caused by the 52-day closure, the Government of India will compensate
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर बैराज से नेपाल के लिए नहर निर्माण कार्य, बैराज और पावर स्टेशन के मरम्मत कार्य के चलते आठ फरवरी से 31 मार्च तक एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन ठप रहेगा। करीब 52 दिन के इस शटडाउन के चलते 1300 से 1500 मेगावाट बिजली उत्पादन का नुकसान होगा, जिसकी भरपाई केंद्र सरकार करेगी।
विज्ञापन

नेपाल के साथ 1991 में हुई संधि के तहत भारत सरकार की ओर से नेपाल को शारदा से जलापूर्ति के लिए बैराज से नेपाल सीमा तक 1.2 किमी. लंबी नहर बनाई जा रही है। नोडल एजेंसी एनएचपीसी की देखरेख में नहर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। नहर के शुरुआती स्थल पर पचास प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।अब जलापूर्ति के लिए तटबंध में हेड रेगुलेटर का निर्माण कर नहर के मुहाने को शारदा की धारा से जोड़ा जाना है। हेड रेगुलेटर के निर्माण के लिए बैराज में डंप पानी खाली किया जाएगा। इससे टनकपुर पावर स्टेशन की नहर में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी और बिजली का उत्पादन बंद रहेगा।
विज्ञापन

कोट
इन दिनों पावर स्टेशन में 25 से 30 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। शटडाउन अवधि में बैराज और पावर स्टेशन के मरम्मत कार्यों को निपटाने का मौका भी मिला है। - एसके शर्मा, महाप्रबंधक, टनकपुर पावर स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज खाली होगा बैराज में जमा पानी
नेपाल नहर के हेड रेगुलेटर निर्माण के लिए सोमवार की शाम पांच बजे से बैराज में डंप पानी को खाली किया जाएगा। टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (ई एंड सी) मदन लाल के मुताबिक इन दिनों शारदा का जल स्तर कम है और बैराज में जमा पानी चार से 5 घंटे में खाली हो जाएगा।

आज शाम साढ़े चार बजे तक होगी खनिज निकासी
बैराज में क्लोजर के कारण सोमवार को शाम साढ़े चार बजे तक खनिज निकासी होगी। खनन प्रबंधक हरीश पाल ने बताया कि बैराज में डंप पानी को खाली करने के लिए एनएचपीसी द्वारा शाम पांच बजे बैराज के गेट खोलकर डाउन स्ट्रीम में नदी में पानी छोड़ा जाएगा। जिसे देखते हुए वाहन मालिकों और चालकों को शाम साढ़े चार बजे तक हर हाल में अपने वाहन और श्रमिकों को खनन क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed